सामाजिक गतिविधियाँ

कोविड-19 सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता मिशन

स्वास्थ्य और मानव जीवन पर गंभीर खतरा पैदा करने वाले कोरोना वायरस के व्यापक प्रभाव को देखते हुए, संस्था ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के साथ-साथ कोविड -19 सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता मिशन की शुरुआत की। इस अभियान के तहत भीलवाड़ा, अजमेर और जयपुर जिलों में महामारी के समय में लगभग 12,000 फेस मास्क और 1,500 सैनिटाइज़र की बोतलें (500 मिली) वितरित की गईं। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लोगों के बीच फेस मास्क और सैनिटाइजर के अलावा आयुर्वेदिक और होम्योपैथी दवा का भी वितरण किया गया।