सहभागी

सहयोगी एवं भागीदार

राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी ने आमजन में पहुँच बढ़ाने के लिए राजस्थान के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में कई पहल की हैं तथा विभिन्न परियोजनाएं शुरू की हैं। इस प्रकार संस्था एक व्यापक सामुदायिक समूह लक्षित करने में पूर्णतः सक्षम रही है। सड़क सुरक्षा परियोजनाओं और अंतर्निहित गतिविधियों के कार्यान्वयन के लिए सोसायटी ने कई मंत्रालयों, सरकारी विभागों, उद्योगों और कॉर्पोरेट जगत के सहयोग से भागीदारी कर कार्य किया है। सोसायटी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के सहयोग से विभिन्न सड़क सुरक्षा एडवोकेसी परियोजनाओं पर काम कर रही है। इसके अतिरिक्त, संस्था ने परिवहन विभाग राजस्थान और कई उद्योगों के समन्वय से राज्य में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए हेलमेट एडवोकेसी, जागरूकता, शिक्षा एवं अनिवार्यता अभियान को सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया है। राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसाइटी के कुछ सम्माननीय सहयोगी इस प्रकार हैं:


सड़क परिवहन एवं राजमार्ग
मंत्रालय (मॉर्थ)
परिवहन विभाग
राजस्थान
ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ
व्हीकल डिपार्टमेंट टेक्निकल
एग्जीक्यूटिव ऑफिसर्स एसोसिएशन
राजस्थान परिवहन
निरीक्षक संघ
हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेडस्टीलबर्ड हेलमेटसरस डेयरीआवास फाउंडेशन