पुरस्कार

पुरस्कार एवं मान्यता

राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी राज्य में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है। अपने संरक्षकों और मुख्य सलाहकार के कुशल मार्गदर्शन में संस्था द्वारा आयोजित परियोजनाओं, शिक्षा और प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जन जागरूकता अभियानों ने कई सफलता के सोपान स्थापित किये हैं। संस्था द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं जैसे राजस्थान सड़क सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता मिशन, सड़क सुरक्षा मोबाइल वैन का उपयोग, हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान की देश भर में सराहना की गई है। कोविड-19 के प्रकोप के दौरान संस्था ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न सामुदायिक समूहों के बीच मास्क, सैनिटाइज़र और चिकित्सा उपकरण वितरित कर आमजन की सेवा की है। संस्था द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री ने भी की है। संस्था को सरकार और अन्य संस्थानों से प्राप्त पुरस्कारों और मान्यता का वर्णन यहां किया गया है।

District Appreciation Certificate 2019 - Ajmer

Image 2 of 9

District Appreciation Certificate 2019 - Ajmer